biodatamaker

सेंसेक्स 263 अंक टूटा, निफ्टी भी 98 अंक कमजोर

Updated: बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (17:42 IST)
मुंबई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 262.96 अंक टूटकर 59,456.78 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 97.90 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 262.96 अंक या 0.44 प्रतिशत टूटकर 59,456.78 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 444.34 अंक या 0.74 प्रतिशत फिसलकर 59,275.40 अंक तक आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.90 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,718.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डॉ. रेड्डीज, टीसीएस और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.38 प्रतिशत चढ़कर 92.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,196.19 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

Weather Update: 25 राज्यों में झमाझम बारिश, 12 सितंबर को भी जारी रहेगा मानसून का दौर, जानें अपने राज्य का हाल

BRICS में पुतिन, जिनपिंग और पेजेशकियन संग पीएम मोदी का बड़ा दांव, ट्रम्प के लिए क्या हैं इसके मायने?

भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, पीएम मोदी से अहम मुलाकात आज; दुनिया की टिकी नजरें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

अगला लेख