Daily Horoscope

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 420 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी आई गिरावट

Updated: सोमवार, 22 अगस्त 2022 (12:31 IST)
मुंबई। मिलेजुले वैश्विक रुझानों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में गिरावट हुई और सेंसेक्स करीब 420 अंक टूट गया।इस दौरान निफ्टी भी 140.6 अंक गिरकर 17617.85 पर था।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 419.69 अंक गिरकर 59,226.46 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 140.6 अंक गिरकर 17,617.85 पर था। सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, विप्रो, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और आईटीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल और टोक्यो के बाजार लाल निशान में थे, जबकि शंघाई और हांगकांग में बढ़त देखी गई। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को निचले स्तर पर बंद हुए थे।

सेंसेक्स शुक्रवार को 651.85 अंक या 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 59,646.15 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 198.05 अंक या 1.10 फीसदी गिरकर 17,758.45 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 95.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख