ganesh chaturthi

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक चढ़ा, निफ्टी 17400 के पार

Updated: सोमवार, 8 अगस्त 2022 (11:11 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी जैसे शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 110 अंक से अधिक बढ़ गया वहीं निफ्टी 25.70 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 17423.20 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स हालांकि कमजोर रुख के साथ खुला, लेकिन शुरुआती सौदों में गिरावट की भरपाई करते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 111.88 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 58,499.81 पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 25.70 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 17,423.20 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त महिंद्रा एंड महिंद्रा में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और मारुति बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई में तेजी थी, जबकि सियोल और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 95.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख