biodatamaker

बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

Updated: गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (17:54 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में पिछले 6 दिन से जारी तेजी पर गुरुवार को विराम लग गया और बैंक तथा ऊर्जा शेयरों में मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स 51.73 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक की शुक्रवार को जारी होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले निवेशकों ने भी सतर्क रुख अपनाया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 51.73 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,298.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 58,712.66 अंक तक गया और नीचे में 57,577.05 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 6.15 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,382 अंक पर बंद हुआ।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख (खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा, छह दिन से जारी तेजी के बाद आखिकार मुनाफावसूली देखने को मिली। आरबीआई की शुक्रवार को जारी होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले बैंक और रियल्टी क्षेत्र के शेयर स्थिर रहे। एशिया के अन्य बाजारों तथा यूरोपीय बाजारों में तेजी के साथ प्रमुख सूचकांकों को काफी हद तक नुकसान से उबरने में मदद मिली।

सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, डॉ. रेड्डीज, विप्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख, मजबूत अमेरिकी आंकड़ों के साथ घरेलू बाजार लाभ के साथ खुले, लेकिन अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंका के साथ निवेशक सतर्क नजर आए। इससे बाजार में उतार-चढ़ाव आया। पीएमआई और व्यापार घाटे के कमजोर आंकड़ों से घरेलू रुपए और शेयर बाजार पर दबाव पड़ा है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 765.17 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख