dipawali
✕

शेयर बाजार में तेजी रुकी, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Updated: बुधवार, 29 जून 2022 (19:32 IST)
मुंबई। एफएमसीजी, वित्त, आईटी, टेलीकॉम, बैंकिंग और टेक जैसे समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 150.48 अंकों की गिरावट के साथ 53,026.97 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 51.10 अंकों के दबाव के साथ 15799.10 अंक पर रहा।

छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली का असर देखा गया जिससे बीएसई का मिडकैप 0.70 प्रतिशत गिरकर 21,875.25 अंक पर और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,921.40 अंक पर रहा।

बीएसई के 12 समूहों में बिकवाली हुई जबकि शेष सात समूहों में वृद्धि देखी गई। बीएसई में शामिल इस समूहों में से बैंकिग में सबसे अधिक 1.25 प्रतिशत और एफएमसीजी में 1.24 प्रतिशत की गिरावट रही। इसी तरह से वित्त में 1.06 प्रतिशत, आईटी में 1.08 प्रतिशत, टेलीकॉम में 0.96 प्रतिशत और टेक में 0.95 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 554 अंकों की गिरावट के साथ 52623.15 अंक पर खुला था। कारोबार के दौरान यह सबसे अधिक 565 अंक गिरकर 52,612.68 अंकों के निचले स्तर पर पहुंच गया था और सेंसेक्स अधिकतम 53,244.84 अंकों तक चढ़ गया था।

एनएसई का निफ्टी 148.5 अंक घटकर 15,701.70 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15687.80 अंक के निचले और 15861.60 अंक के उच्चतम स्तर के बीच रहा। बीएसई के सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 20 कंपनियों के कारोबार में गिरावट देखी गई जबकि 10 कंपनियों में तेजी रही।

शेयरों में हिंद यूनिलीवर 3.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे नीचे रहा जबकि एक्सिस बैंक में 2.57 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 2.19 प्रतिशत, टाइटन में 1.63 प्रतिशत और विप्रो में 1.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान वृद्धि दर्ज करने वाली कंपनियों में एनटीपीसी में 2.42 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.98 प्रतिशत, सनफार्मा में 1.23 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 0.95 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.90 प्रतिशत की तेजी रही।(वार्ता)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख