Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 443 अंक उछला, निफ्टी भी 143 अंक चढ़ा

गुरुवार, 23 जून 2022 (17:28 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 143.35 अंक यानी 0.93 प्रतिशत चढ़कर 15,556.65 अंक पर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी और बैंक शेयरों में लाभ के साथ बाजार में तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 443.19 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,265.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 694.26 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 143.35 अंक यानी 0.93 प्रतिशत चढ़कर 15,556.65 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टीसीएस, सन फार्मा, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से लाभ में रहे। वहीं दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक और चीन का शंघाई कंपोजिट में मजबूती रही, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार के दौरान गिरावट रही। अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के इक्विटी शोध प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, चीन बाजार में तेजी के साथ ज्यादातर एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख रहा। इससे घरेलू शेयर बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।

उन्होंने कहा, हालांकि यूरोपीय बाजारों में मंदी की आशंकाओं के कारण गिरावट से घरेलू बाजार पर कुछ प्रतिकूल असर पड़ा लेकिन अंत में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.92 प्रतिशत गिरकर 109.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार पूंजी बाजार से निकासी कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को 2,920.61 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अगला लेख