suvichar
✕

2 दिन की गिरावट के बाद फिर चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 777 अंक उछला

Updated: मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 (16:59 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में पिछले 2 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स करीब 777 अंक उछलकर बंद हुआ।वहीं निफ्टी भी 246.85 अंक यानी 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,200.80 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 776.72 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,356.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 862.35 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 246.85 अंक यानी 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,200.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में पावरग्रिड, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, भारती एयरटेल और एचयूएल प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति और टीसीएस के शेयरों में गिरावट आई। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट आई।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत घटकर 101.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,302.85 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख