suvichar

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी भी 17690 से नीचे

Updated: सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (11:44 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 400 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 94.6 अंक गिरकर 17,689.75 पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 398.98 अंक टूटकर 59,048.20 पर था, जबकि निफ्टी 94.6 अंक गिरकर 17,689.75 पर आ गया। सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नालॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में थे।

दूसरी ओर एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक में बढ़त हुई। एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल, शंघाई और टोक्यो के बाजार मध्य सत्र के सौदों में हरे निशान में थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 100.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 575.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा) 

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

मनोज जरांगे ने 20 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार को दिया 90 दिनों का अल्टीमेटम

Top News 17 September: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, NSE IPO खुलेगा; EPFO की वेतन सीमा 25,000 रुपए

अगला लेख