ramcharitmanas
✕

बाजार में लगातार 5वें दिन तेजी, सेंसेक्स 936 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Updated: सोमवार, 14 मार्च 2022 (16:49 IST)
मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच बैंकिंग और आईटी शेयरों में जोरदार लिवाली से बीएसई का मानक सूचकांक सोमवार को 936 अंक और चढ़ गया। वहीं निफ्टी भी 240.85 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,871.30 अंक पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा।

विश्लेषकों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक वार्ता बहाल होने की उम्मीदें बढ़ने से भी कारोबारी धारणा को मजबूती मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 935.72 अंक यानी 1.68 प्रतिशत चढ़कर 56,486.02 अंक पर बंद हुआ। एक समय तो यह 995.53 अंक तक चढ़ गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 240.85 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,871.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी और विप्रो के शेयरों में 3.76 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सन फार्मास्युटिकल्स, डॉ. रेड्डीज लैब और टाटा स्टील के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग और शंघाई के बाजार खासी गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि टोक्यो मामूली लाभ के साथ बंद हुआ।

अमेरिका में शेयर बाजार शुक्रवार को निचले स्तर पर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों का भारतीय बाजारों में बिकवाली का सिलसिला अभी जारी है। उपलब्ध सूचना के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 2,263.90 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार का मानना है कि इस हफ्ते बाजार के लिए सर्वाधिक अहम घटना बुधवार को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक होगी। इसमें अमेरिकी केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में बढ़ोतरी का फैसला कर सकता है।(भाषा) 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Weather Alert Today: 8 घंटे में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी!

अहमदाबाद में 6,500 छात्रों ने बनाई भव्य सप्तरंगी मानव रंगोली: CM भूपेंद्र पटेल रहे मौजूद

CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बजरंग दल का बड़ा बयान: अराजक प्रदर्शनों का हमेशा विरोध किया

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

9,815 परिवारों को मिली पक्की छत, CM धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना

अगला लेख