sawan somwar

चीन में बढ़े Omicron के मामले, शेनझेन में लगा Lockdown

Updated: सोमवार, 14 मार्च 2022 (16:41 IST)
ताइपे। चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन (Omicron) स्वरूप के मामले बढ़ते जा रहे हैं और सोमवार को मुख्य भूभाग के कई शहरों में संक्रमण के 1337 नए मामले सामने आए। रविवार को 1.75 करोड़ की आबादी वाले शहर शेनझेन में लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया।

नए मामलों में से सबसे अधिक 895 मामले सुदूर उत्तरपूर्वी जिलिन प्रांत से सामने आए। शेनझेन में 75 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने रविवार को 1.75 करोड़ की आबादी वाले शहर में लॉकडाउन लगा दिया। यह शहर प्रमुख तकनीकी और वित्तीय हब है, जो हांगकांग के पड़ोस में स्थित है।

चीन के मुख्य भूभाग पर शेनझेन से लेकर किंगदाओ तक के लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि यूरोप या अमेरिका या हांगकांग शहर में आने वाले संक्रमण के मामलों से यह संख्या कहीं कम हैं। हांगकांग में रविवार को कोरोनावायरस के 32,000 मामले आए।

सरकार ने संकेत दिया है कि वह समय रहते संक्रमण के प्रसार को रोकने की अपनी सख्त रणनीति कायम रखेगी।शंघाई फुडान विश्वविद्यालय से संबद्ध एक अस्पताल में संक्रामक रोग के प्रमुख विशेषज्ञ झांग वेनहोंग ने सोमवार को कहा कि मुख्य भूभाग में संक्रमण के मामले शुरुआती स्तर में हैं और इनमें अत्यधिक वृद्धि देखी जा सकती है।

शंघाई में सोमवार को 41 नए मामले आए। संक्रमण के ये ज्यादातर मामले ओमिक्रॉन स्वरूप के बी.ए.2 स्वरूप के हैं जिसे स्टील्थ ओमिक्रॉन भी कहा जाता है।(भाषा) 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

LPG Price 1 September: सितंबर की शुरुआत में महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 4 महानगरों में नए दाम

Top News 1 September: अगस्त में 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, मेसी का संन्यास

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

अगला लेख