dharma sangrah
✕

शेयर बाजार में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2022 (10:46 IST)
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज भारी गिरावट के साथ देखी गई। रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई के खत्म होने के फिलहाल कोई आसार नहीं नहीं आ रहे हैं। इस बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 3 फीसदी टूट गए।

शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला और 1,620.73 अंक या 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,713.08 पर आ गया।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 447.05 अंक या 2.75 प्रतिशत टूटकर 16,000 के स्तर से नीचे 15,798.30 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक शामिल थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 768.87 अंक यानी 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 54,333.81 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 252.70 अंक या 1.53 प्रतिशत टूटकर 16,245.35 पर बंद हुआ था।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई और टोक्यो लाल निशान में थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 8.84 प्रतिशत बढ़कर 128.6 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 7,631.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख