sundarkand

सेंसेक्स ने लगाया 773 अंक का गोता, निफ्टी भी 231 अंक लुढ़का

Updated: शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (17:33 IST)
मुंबई। अमेरिका में महंगाई 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण फेड रिजर्व के ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी शीघ्र शुरू करने की अटकलों से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में निवेशकों ने स्थानीय स्तर पर जमकर बिकवाली की, जिससे घरेलू शेयर बाजार की पिछले लगातार 3 दिन की तेजी थम गई।सेंसेक्स 773.11 अंक का गोता लगाकर 58152.92 अंक और निफ्टी 231.10 अंक लुढ़ककर 17374.75 अंक पर आ गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 773.11 अंक का गोता लगाकर 58152.92 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 231.10 अंक लुढ़ककर 17374.75 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 1.84 फीसदी टूटकर 24,250.92 अंक और स्मॉलकैप 1.90 फीसदी गिरकर 28,691.82 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3408 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2377 में बिकवाली जबकि 933 में लिवाली हुई वहीं 98 में कोई बदलाव नहीं हुआ। एनएसई में 45 कंपनियों के शेयरों के भाव गिर गए जबकि पांच में तेजी रही।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में गुरुवार को जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई 40 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस वर्ष मार्च से ब्याज दरों में 50 आधार अंक की बढ़ोतरी करने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इसको लेकर निवेशकों ने वैश्विक बाजार में जमकर बिकवाली की जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.90, जर्मनी का डैक्स 1.13, हांगकांग का हैंगसैंग 0.07 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.66 प्रतिशत लुढ़क गया, जबकि जापान के निक्केई में 0.42 प्रतिशत की बढ़त रही।

इससे बीएसई के सभी 19 समूह गिरावट पर रहे। इस दौरान बेसिक मैटेरियल्स 1.67, सीडीजीएस 1.56, एफएमसीजी 0.87, वित्त 1.51, हेल्थकेयर 1.00, इंडस्ट्रियल्स 1.49, दूरसंचार 1.67, यूटिलिटीज 0.80, ऑटो 0.97, बैंकिंग 1.33, कैपिटल गुड्स 1.51, पावर 0.90, रियल्टी 2.01, टेक 2.41 और आईटी समूह के शेयर 2.55 प्रतिशत गिर गए।(वार्ता)

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख