Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्‍स 86 और निफ्टी 52 अंक चढ़ा

Updated: सोमवार, 17 जनवरी 2022 (17:18 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजार की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर ऑटो, यूटिलिटीज, पावर, रियल्टी समेत 16 समूहों में हुई लिवाली के बल पर आज सेंसेक्स और निफ्टी तेजी पर रहे।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.88 अंक बढ़कर 61,308.91 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 52.35 अंक उठकर 18,308.10 अंक पर रहा। बड़ी कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 0.23 फीसदी की बढ़त लेकर 26,144.07 अंक और स्मॉलकैप 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 31,140.28 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3739 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2297 मजबूत जबकि 1308 कमजोर रहे। वहीं 134 के भाव स्थिर रहे। एनएसई में 31 कंपनियों के शेयरों में लिवाली जबकि 16 में बिकवाली हुई।

बीएसई में वित्त, बैंकिंग और हेल्थकेयर समूह की 0.76 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 16 समूहों में तेजी रही। इस दौरान बेसिक मैटेरियल्स 0.98, सीडीजीएस 1.02, ऊर्जा 0.51, एफएमसीजी 0.48, इंडस्ट्रियल्स 0.86, दूरसंचार 0.47, यूटिलिटीज 1.51, ऑटो 1.98, कैपिटल गुड्स 0.77, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.55, रियल्टी 1.37 और पावर समूह के शेयर 1.41 प्रतिशत चढ़ गए।

वैश्विक बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.69, जर्मनी का डैक्स 0.41, जापान का निक्केई 0.74 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.58 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग के हैंगसैंग में 0.68 प्रतिशत की गिरावट रही।(वार्ता)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख