ramcharitmanas
✕

सेंसेक्स 533 अंक उछला, फिर हुआ 61 हजार के पार

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (17:43 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछलकर 61000 के स्तर को फिर पार कर गया। वहीं निफ्टी 156.60 अंक यानी 0.87 प्रतिशत बढ़कर 18,213.35 अंक पर बंद हुआ।

कंपनियों के तीसरी तिमाही में बेहतर वित्तीय नतीजों की उम्मीद में बाजार में तेजी रही। स शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 533.15 अंक यानी 0.88 प्रतिशत चढ़कर 61,150.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 61,218.19 अंक तक चला गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 156.60 अंक यानी 0.87 प्रतिशत बढ़कर 18,213.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील प्रमुख रूप से 4.68 प्रतिशत तक लाभ में रहे। दूसरी तरफ टीसीएस, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो और नेस्ले में नुकसान रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, यह तेजी बाजार में तेजड़िए के पूर्ण नियंत्रण को दर्शाती है। निवेशक तीन प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस के बेहतर परिणामों की उम्मीद कर रहे हैं। इसका सकारात्मक असर पड़ा है।

प्रमुख बैंकों के वित्तीय परिणाम शनिवार से आने शुरू हो जाएंगे। फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान कम होने और शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़ने से परिणाम अच्छे रहने की उम्मीद है। एशिया के अन्य बाजारों में ज्यादातर में तेजी का रुख रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 111.91 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख