dharma sangrah
✕

निवेशकों की सतर्कता से शेयर बाजार में मामूली गिरावट

Updated: गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (17:00 IST)
मुंबई। देश में ओमिक्रॉन (Omicron) के लगातार बढ़ रहे मामले और मासिक वायदा सौदा निपटान के बीच निवेशकों की सतर्कता से आज शेयर बाजार मामूली गिरावट लेकर सपाट बंद हुआ।

रिलायंस, टाटा स्टील, मारुति, एसबीआई, आईटीसी, एलटी और भारती एयरटेल जैसी दिग्गजों कंपनियों में हुई बिकवाली का दबाव आज शेयर बाजार पर देखा गया। साथ ही महीने के अंतिम गुरुवार को बाजार में वायदा सौदों का निपटान होता है। इसका असर भी बाजार पर रहा।

इस दौरान बीएसई की तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.17 अंक उतरकर 57,794.32 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 9.65 अंक नीचे 17,203.95 अंक पर सपाट रहा।

दिग्गज और मझौली कंपनियों में जहां बिकवाली हुई वहीं छोटी कंपनियों में लिवाली देखी गई। इस दौरान मिडकैप 0.22 फीसदी टूटकर 24,630.81 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत चढ़कर 29,121.04 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3460 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1853 में तेजी जबकि 1509 में मंदी रही वहीं 98 में कोई बदलाव नहीं हुआ। एनएसई में 27 कंपनियों के शेयर गिरे जबकि 23 के भाव चढ़ गए।

बीएसई में बेसिक मैटेरियल्स, सीडीजीएस, वित्त, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, ऑटो, कैपिटल गुड्स, धातु, तेल एवं गैस, पावर, रियल्टी और ऊर्जा समूह के शेयर 1.62 प्रतिशत तक गिर गए वहीं एफएमसीजी, हेल्थकेयर, आईटी, दूरसंचार, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टेक 0.96 प्रतिशत तक मजबूत रहे।

सेंसेक्स करीब 51 अंक कमजोर रहकर 57,755.40 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 57,578.99 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। लिवाली होने से दोपहर पूर्व यह 58,010.03 अंक के उच्चतम स्तर को छूने में कामयाब रहा। अंत में पिछले दिवस के 57,806.49 अंक की तुलना में 0.02 फीसदी फिसलकर 57,794.32 अंक पर रहा।

निफ्टी लगभग 12 अंक फिसलकर 17,201.45 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 17,146.35 अंक के न्यूनतम और 17,264.05 अंक के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में 0.06 फीसदी उतरकर 17,203.95 अंक पर रहा।

इस दौरान रिलायंस 1.94, टाटा स्टील 1.34, मारुति 0.82, बजाज फाइनेंस 0.63, एसबीआई 0.54, सन फार्मा 0.47, अल्ट्रासिमको 0.43, बजाज फिनसर्व 0.39, आईटीसी 0.37, एलटी 0.27, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.27, नेस्ले इंडिया 0.24, एशियन पेंट 0.14 और कोटक बैंक ने 0.06 प्रतिशत का नुकसान उठाया।(वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख