Hanuman Chalisa

58 हजारी होकर गिरा शेयर बाजार

Updated: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (16:40 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर की तेजी और अर्थव्यवस्था के मजबूत रहने की उम्मीद से उत्साहित निवेशकों की लिवाली की बदौलत आज 58 हजार के शिखर पर पहुंचा सेंसेक्स अंतिम समय में हुई बिकवाली के दबाव में पिछले सत्र की तेजी गंवाकर गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 90.99 अंक उतरकर 57,806.49 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 19.65 अंक की मामूली गिरावट लेकर 17,213.60 अंक पर रहा। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों के प्रति निवेशकों की निवेश धारणा मजबूत रही। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.13 फीसदी चढ़कर 24,684.86 अंक और स्मॉलकैप 0.49 प्रतिशत उछलकर 29,066.03 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल 3474 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2052 में लिवाली हुई जबकि 1326 में बिकवाली का दबाव रहा। वहीं, 96 में कोई बदलाव नहीं हुआ। एनएसई में 31 शेयरों के भाव लुढ़क गए, जबकि 19 में तेजी दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में तेजी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04, जर्मनी का डैक्स 0.19, जापान का निक्केई 0.16 और हांगकांग का हैंगसैंग 0.57 प्रतिशत चढ़ा, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.07 प्रतिशत की मंदी रही।

इस दौरान बीएसई के 12 समूहों के शेयर लाल निशान पर रहे। बेसिक मैटेरियल्स 0.40, एफएमसीजी 0.26, वित्त 0.22, आईटी 0.15, यूटिलिटीज 0.64, बैंकिंग 0.43, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.05, धातु 1.01, तेल एवं गैस 0.21, पावर 0.65, रियल्टी 0.07 और टेक समूह के शेयर 0.18  प्रतिशत टूटे, वहीं शेष समूहों में 1.71 प्रतिशत तक की तेजी रही।(वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख