Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी भी चढ़ा

Updated: सोमवार, 15 नवंबर 2021 (17:06 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बावजूद सोमवार को सेंसेक्स मामूली लाभ के साथ बंद हुआ।  इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.70 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 18,109.45 अंक पर पहुंच गया।

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े आने के बाद बाजार ने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। हालांकि आखिर में बाजार लाभ के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 32.02 अंक या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,718.71 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.70 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 18,109.45 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत चढ़ गया। आईटीसी, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो तथा एसबीआई के शेयरों में गिरावट रही।

आनंद राठी के प्रमुख इक्विटी शोध (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, एशियाई बाजारों के मिलेजुले रुख के बावजूद सोमवार को भारतीय बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुले। एशियाई बाजारों में चीन में गिरावट रही, जबकि वहां उपभोक्ता खर्च के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं।

दोपहर के कारोबार में बाजार ने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। हालांकि स्वास्थ्य सेवा, आईटी और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली का सिलसिला चला। सोलंकी ने कहा कि अक्टूबर माह की थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 12.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सितंबर में यह 10.66 प्रतिशत और अक्टूबर 2020 में 1.31 प्रतिशत पर थी। मुद्रास्फीति के आंकड़ों की वजह से दोपहर के कारोबार में बाजार ने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.33 प्रतिशत टूटकर 81.08 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख