ramcharitmanas

सेंसेक्स 832 अंक उछला, फिर 60000 के पार

Updated: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (17:30 IST)
मुंबई। इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सोमवार को शेयर बाजारों में रौनक लौटी और सेंसेक्स 832 अंक की छलांग के साथ एक बार फिर 60000 अंक के स्तर के पार निकल गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 831.53 अंक या 1.40 प्रतिशत के लाभ के साथ 60,138.46 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258 अंक या 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,929.65 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक सात प्रतिशत से ज्यादा लाभ में रहा। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और डॉ. रेड्डीज में भी बढ़त रही। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आई।

आनंद राठी के इक्विटी शोध (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच भारतीय बाजार लाभ के साथ खुले। उन्होंने बताया कि एक मासिक सर्वे में कहा गया है कि अक्टूबर में भारत की विनिर्माण गतिविधियों ने और रफ्तार पकड़ी है। इससे भी धारणा मजबूत हुई।

राठी ने कहा कि इसके अलावा अक्टूबर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.3 लाख करोड़ रुपए रहा है। यह सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे भी निवेशकों की धारणा को बल मिला। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में तेजी रही।

चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख