Hanuman Chalisa

बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 546 अंक चढ़कर 54 हजार के पार

बुधवार, 4 अगस्त 2021 (17:20 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच वित्तीय शेयरों में जोरदार बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 546 अंक बढ़कर पहली बार 54,000 के ऊपर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 128.05 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 16,246.85 के अपने सर्वकालीन उच्च स्तर पर बंद हुआ। 

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक अपने सर्वकालीन उच्च स्तर 54,465.91 पर पहुंचा और फिर 546.41 अंक यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 54,369.77 पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 128.05 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 16,246.85 के अपने सर्वकालीन उच्च स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले निफ्टी ने कारोबार के दौरान 16,290.20 उच्चतम स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ एचडीएफसी शीर्ष पर रहा। इसके अलावा कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाइटन, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वित्तीय शेयरों में उछाल के बल पर घरेलू शेयर बाजार ने नई ऊंचाई को छुआ। उन्होंने कहा कि बाजार की तेजी में वित्तीय शेयर ही एकमात्र प्रेरक शक्ति थे। एसबीआई के बेहतर तिमाही नतीजों के बाद यह तेजी शुरू हुई।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,504 करोड़ रुपए रहा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बताया कि इस दौरान खराब ऋणों में गिरावट से उससे मदद मिली।

एसबीआई का एनपीए जून के अंत में घटकर 5.32 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल जून के अंत में 5.44 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी जून 2020 में घटकर 1.7 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 1.8 प्रतिशत था।

मोदी ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों ने भी निवेशकों की भावनाओं को मजबूत किया। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सियोल बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि टोक्यो में गिरावट रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 72.28 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।(भाषा) 

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख