Hanuman Chalisa
✕

जबरदस्त लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (19:41 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त लिवाली से सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती नुकसान से उबरकर अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 76.77 अंक या 0.15 प्रतिशत के लाभ से 52,551.53 अंक और निफ्टी 12.50 अंक या 0.08 प्रतिशत के लाभ से 15,811.85 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख तथा कोविड-19 के नए मामलों में कमी से भी बाजार की धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 76.77 अंक या 0.15 प्रतिशत के लाभ से 52,551.53 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया उच्च स्तर है। सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन लाभ के साथ बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.50 अंक या 0.08 प्रतिशत के लाभ से 15,811.85 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 1.46 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, इन्फोसिस, पावरग्रिड, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर कोटक बैंक, एचडीएफसी, सन फार्मा, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, मारुति और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.51 प्रतिशत तक टूट गए। इस बीच, अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट आई। इसकी वजह इस तरह की खबरें हैं कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लि. (एनएसडीएल) ने तीन विदेशी कोषों के खातों को फ्रीज कर दिया है।

ये विदेशी कोष समूह की कंपनियों में सबसे बड़े शेयरधारक हैं। हालांकि अडाणी समूह ने कहा कि उसके बाद लिखित में इस बात की पुष्टि है कि इन तीन विदेशी कोषों के खातों को फ्रीज नहीं किया गया है। इस बारे में खबरें भ्रामक हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, हालांकि घरेलू बाजार नकारात्मक रुख के साथ खुले, लेकिन बड़ी कंपनियों की अगुवाई में दोपहर के कारोबार में ये उबर गए। मई की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 12.94 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जिससे पता चलता है कि ईंधन और विनिर्मित उत्पादों के दाम ऊंचे स्तर पर हैं।

नायर ने कहा कि फेडरल रिजर्व की बैठक 15-16 जून को होगी। इससे आगामी दिनों में निवेशको का रुख तय होगा। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.68 प्रतिशत की गिरावट आई। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे।

चीन और हांगकांग के बाजारों में अवकाश था। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे। इस बीच, अंतराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 22 पैसे टूटकर 73.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 70,421 मामले आए हैं। यह 74 दिन का सबसे निचला आंकड़ा है। इससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 10 लाख से नीचे आ गई है।(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

इंदौर में दो दर्दनाक घटनाएं, होस्‍टल में मिली छात्रा का संदिग्‍ध शव मिला, एक्‍सरसाइज करते हुए 15 साल के लड़के की मौत

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

न राहुल गांधी आएंगे, न अखिलेश यादव', केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर साधा निशाना

MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, सरकार के कामकाज की सराहना कर दी बधाई

अगला लेख