dharma sangrah

सेंसेक्स 334 अंक लुढ़का, आरआईएल और बैंकों के शेयर टूटे

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (18:41 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरूआती तेजी बरकरार नहीं रह पाई और बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 33.93 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,941.64 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंक और बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से शेयर बाजार नीचे आए।

कारोबारियों के अनुसार रुपए के मूल्य में गिरावट से भी निवेशकों की धारणा कमजोर हुई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की शुरूआत अच्छी रही, लेकिन दोपहर कारोबार में यह बिकवाली दबाव में आ गया। अंत में यह 333.93 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,941.64 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 104.75 अंक यानी 0.67 प्रतिशत टूटकर 15,635.35 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 1.8 प्रतिशत का नुकसान एल एंड टी को हुआ। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और बजाज ऑटो में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाइटन, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। इनमें 3.42 प्रतिशत तक की तेजी आई। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, वित्त, वाहन और आरआईएल में बिकवाली दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में तीव्र गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि चीन में मई महीने के लिए उत्पादक कीमत सूचकांक में उम्मीद से अधिक 9 प्रतिशत के उछाल से एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। जियोजीत फाइनेंशियल सविर्सेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक निवेशक यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) के नीतिगत निर्णय और अमेरिका में गुरुवार को जारी होने वाले मुद्रस्फीति के आंकड़े को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा, अमेरिका में मुद्रास्फीति में तेजी का अनुमान है लेकिन यह स्थिति अस्थाई होगी। अगर दोनों चीजें अनुकूल रहीं तो बाजार को अच्छा समर्थन मिलेगा। एशिया के अन्य बाजारों में सोल, टोक्यो और हांगकांग नुकसान में रहे, जबकि शंघाई लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.48 पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 72.97 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1,422.71 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

ओरछा में रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने लिया जायजा, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सीलिंग की कार्रवाई, 10 नंबर व्यापारी संघ ने जताया विरोध, निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

1 सितंबर से बदल जाएंगे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े ये नियम, LPG से लेकर विदेश यात्रा तक जानें क्या बदलेगा

अगला लेख