Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सेंसेक्स 380 अंक चढ़ा, निफ्टी 15300 अंक के पार

बुधवार, 26 मई 2021 (17:57 IST)
मुंबई। इंफोसिस, एचडीएफसी और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त तथा एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच बुधवार को सेंसेक्स 380 अंक चढ़ गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 15,301.45 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 379.99 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,017.52 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,301.45 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि धातु को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाभ में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में रहे। सियोल के कॉस्पी में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 68.50 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर था।(भाषा) 

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नया रक्षा बैंक क्यों बनाना चाहता है नाटो का सदस्य कनाडा

मुंबई में बारिश का तांडव: मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 की मौत, स्कूल बंद

Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

अगला लेख