dharma sangrah
✕

रिजर्व बैंक की घोषणा से सेंसेक्स 424 अंक उछला, वित्तीय कंपनियों के चमके शेयर

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (19:07 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में पिछले 3 दिनों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 424 अंक उछलकर बंद हुआ। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 चुनौतियों का सामना कर रही अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए आरबीआई की तरफ से किए गए उपायों की घोषणा से वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.04 अंक यानी 0.88 प्रतिशत उछलकर 48,677.55 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.35 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,617.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 6 प्रतिशत बढ़त के साथ सर्वाधिक लाभ में सन फार्मा रही। इसके अलावा कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ. रेड्डीज, टाइटन और टीसीएस में भी तेजी रही। दूसरी तरफ गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और एचयूएल शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, मुख्य रूप से वित्तीय, आईटी तथा दवा कंपनियों के शेयरों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए आरबीआई द्वारा उपायों की घोषणा से बाजार में तेजी आई।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कुछ व्यक्तिगत तथा छोटे कर्जदारों को कर्ज चुकाने के लिए अधिक समय देने के साथ ही बैंकों से कहा कि वे वैक्सीन निर्माताओं, अस्पतालों और कोविड से संबंधित स्वास्थ्य ढांचे को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें।

दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांकों में तेजी रही। मोदी के अनुसार कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तथा उससे मृतकों की संख्या में वृद्धि चिंता का कारण है। हालांकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में मामलों में कमी आई है, जो राहत की बात है।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग में गिरावट रही जबकि सोल, शंघाई और टोक्यो बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख