dharma sangrah
✕

सेंसेक्स 790 अंक उछला, 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Updated: बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (18:40 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार तीसरे दिन जोरदार लिवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी करीब 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुए।

सेंसेक्स 789.70 अंक यानी 1.61 प्रतिशत चढ़कर 49,733.84 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 211.50 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की छलांग लगाकर 14,864.55 अंक पर पहुंच गया। यह दोनों सूचकांकों का 8 अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है। तीन दिन में सेंसेक्स 1,855.39 अंक और निफ्टी 523.20 अंक उछल चुका है।

बाजार की बढ़त में बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों का सबसे अधिक योगदान रहा। बजाज फाइनेंस में सबसे अधिक 8.32 प्रतिशत की तेजी रही। इंडसइंड बैंक का शेयर 5.08 फीसदी, बजाज फिनसर्व का 4.06 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 3.72 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक का 3.52, भारतीय स्टेट बैंक का 2.95, बजाज ऑटो का 2.76, एचडीएफसी बैंक का 2.63, एचडीएफसी का 2.33 और पावरग्रिड का 2.03 प्रतिशत चढ़ा। नेस्ले इंडिया में एक प्रतिशत के करीब गिरावट रही।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,481.55 अंक पर और स्मॉलकैप 0.71 प्रतिशत चढ़कर 21,658.44 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान से पहले विदेशों में भी अधिकतर प्रमुख शेयर बाजारों में आज तेजी रही। एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 0.45 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.07 प्रतिशत की गिरावट रही। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डेक्स 0.30 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.20 फीसदी मजबूत हुआ।(वार्ता) 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख