ramcharitmanas
✕

राजस्थान-महाराष्ट्र में टला 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन, राज्यों ने बताई टीके की कमी

Updated: बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (18:42 IST)
1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन शुरू किया जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही राज्यों से टीके की कमी को लेकर खबरें आ रही हैं। राजस्थान और महाराष्ट्र ने वैक्सीनेशन को टाल दिया है। सरकारों का आरोप है कि केंद्र की ओर से उन्हें परस्पर वैक्सीन की सप्लाई नहीं मिल रही है।
ALSO READ: Remdesivir के प्रोटोकॉल पर HC की सख्त टिप्पणी, कहा- ऐसा लगता है केंद्र चाहता है लोग मरते रहें
स्वास्थ्य मंत्री ने की धैर्य रखने की अपील : महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि 1 मई से वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू नहीं होगा। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि युवाओं से अपील है कि वे थोड़ा सब्र रखें। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक ने हर महीने 10 लाख वैक्सीन देने की बात कही है। बाद में इसे बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा जबकि सीरम ने हर महीने 1 करोड़ डोज देने की बात कही है।
 
राजस्थान में 15 से वैक्सीनेशन प्रक्रिया : राजस्थान सरकार का कहना है कि उनके यहां 15 मई से ही 18 से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
 
राजस्थान को ये फैसला वैक्सीन की सप्लाई में हो रही देरी के कारण करना पड़ रहा है। राजस्थान सरकार का कहना है कि उन्होंने सीरम इंस्टीट्यूट को साढ़े तीन करोड़ वैक्सीन की डोज़ का ऑर्डर दिया है, लेकिन ये कब मिलेंगी अभी साफ नहीं हो पाया है।
ALSO READ: Ground Report : 'धरती के स्वर्ग' पर काल बना Corona, जम्मू-कश्मीर के 11 जिलों में 3 मई तक Lockdown का ऐलान
केंद्र का बयान : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 28 अप्रैल को कहा कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी एक करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं। अगले तीन दिन में 57,70,000 और टीके उन्हें मिलेंगे।
 
मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15,95,96,140 टीके निशुल्क उपलब्ध कराए हैं। इनमें से खराब होने वाले टीकों समेत कुल 14,89,76,248 टीकों की खपत हो चुकी है। फिलहाल, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी 1,06,19,892 और टीके उपलब्ध हैं। (एजेंसियां)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

अगला लेख