dharma sangrah
✕

Corona के बढ़ते मामलों से घबराया बाजार, सेंसेक्स 883 अंक लुढ़का

Updated: सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (18:22 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच घरेलू निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 883 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 1,469 अंक तक नीचे आ गया था। बाद में यह 882.61 अंक या 1.81 प्रतिशत टूटकर 47,949.42 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258.40 अंक या 1.77 प्रतिशत के नुकसान से 14,359.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज और इन्फोसिस के शेयरों में लाभ रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, घरेलू बाजारों ने पिछले कुछ दिन के दौरान जुझारू क्षमता दिखाई थी। लेकिन कोविड-19 संक्रमण के मामलों में जबरदस्त तेजी से आज बाजार नीचे आ गया। देश के कई राज्यों में आर्थिक अंकुश लगाए गए हैं, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

साथ ही दिल्ली और राजस्थान सरकारों ने लोगों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की घोषणा की है, जिससे बाजार में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि फार्मा और आईटी को छोड़कर सभी खंडों के शेयरों में गिरावट आई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,73,810 नए मामले आए हैं। इससे देश में संक्रमण का आंकड़ा डेढ़ करोड़ को पार कर गया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 19 लाख हो गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक छह दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.25 प्रतिशत के नुकसान से 66.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख