Hanuman Chalisa
✕

‘राधा स्‍वामी सत्‍संग’ परिसर बना इंदौर का सबसे बड़ा ‘कोविड केयर सेंटर’

Updated: सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (18:07 IST)
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों से हाहाकार मचा हुआ है। इंदौर सहित राज्य के कई शहरों में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। इनमें इंदौर का भी नाम शामिल है। इसी बीच इंदौर जिला प्रशासन ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर को कोविड केयर सेंटर में बदल दिया है। इस कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों को रखे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके नोडल अधिकारि‍यों के मुताबि‍क ने बताया कि यहां संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में रखा जाएगा।

जानकारी के मुताब‍िक फ‍िलहाल इस कोविड केयर सेंटर में 10 ब्लॉक होंगे, जिसमें हर ब्लॉक में 50 बेड की व्यवस्था की जाएगी। इस तरह पहले चरण में 500 बेड और दूसरे चरण में 1000 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। अगर आगे भी बेड की संख्या को बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया जाएगा। आगे इसे 2000 तक किया जा सकता है। इसके अलावा यहां पर मरीजों के लिए दवा, इलाज और खानपान की पूरी व्यवस्था भी होगी।

उल्‍लेखनीय है कि राधा स्‍वामी सत्‍संग का मुख्‍य डेरा पंजाब में है। लेकिन आध्‍यात्‍मिक गुरु राधा स्‍वामी महाराज जी के देश समेत पूरी दुनिया में लाखों अनुयायी हैं। इंदौर के कोविड सेंटर की व्‍यवस्‍थाओं को चाक चौबंद रखने के लिए सत्‍संग के सैकडों अनुयायी यहां देखरेख करेंगे। बता दें कि राधा स्‍वामी सत्‍संग बगैर प्रशासन की मदद के अपने अनुयायि‍यों के बेहतरीन प्रबंधन के लिए भी जाना जाता है।

यह हैं सुविधाएं

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

अगला लेख