ramcharitmanas
✕

बाजार में चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 562 अंक लुढ़का

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (17:13 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 562.34 अंक लुढ़ककर 49,801.62 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम आने से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 562.34 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,801.62 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 189.15 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,721.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में ओएनजीसी को सर्वाधिक करीब 5 प्रतिशत का नुकसान हुआ। एनटीपीसी, सन फार्मा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी गिरावट में रहे। लाभ में रहने वाले शीर्ष शेयरों में आईटीसी, इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि बाजार में लगातार गिरावट रही। इसका कारण देश के विभिन्न भागों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता और मुद्रास्फीति बढ़ने से निवेशकों की धारणा पर असर है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के परिणाम से पहले वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का भी घरेलू शेयर बाजार पर असर पड़ा है। फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हुई। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, टोक्यो और सोल में गिरावट रही, जबकि हांगकांग बाजार बढ़त में रहा।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख