ramcharitmanas

दुनिया का सबसे बड़ा महासागर, अद्भुत है इसके भीतर का संसार

दुनिया का सबसे बड़ा समुद्र, जहां पाई जाती है विश्व की सबसे बड़ी मछली और ऑक्टोपस

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (17:10 IST)
sources google maps
इस बार जानिए धरती पर स्थित सबसे बड़े समुद्र के रहस्य को। धरती की 70.92 प्रतिशत सतह समुद्री जल से ढंकी हुई है। धरती पर कुल 5 महासागर है- प्रशांत महासागर यानी पैसिफिक ओशन, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर या दक्षिणी महासागर। प्रशांत महासागर धरती का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है।
 
 
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि विश्व का सबसे विशाल महासागर प्रशांत महासागर है जिसका क्षेत्रफल लगभग 165241241 वर्ग किलोमीटर है। वर्ग मील में इसका क्षेत्रफल लगभग 63800000 वर्ग मील है अर्थात अटलांटिक महासागर के दोगुने से भी अधिक है। इसमें विश्व के सभी महासागरों का 45.8 प्रतिशत जल मौजूद है। यह पूर्व से पश्चिम में लगभग 19800 किलोमीटर की चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण में लगभग 15500 किलोमीटर की लंबाई में फैला हुआ है।
 
क्या आप जानते हैं कि प्रशांत महासागर विश्व का सबसे गहरा सागर भी है? इसकी औसत गहराई 3939 मीटर है अर्थात लगभग 14,000 फुट तथा अधिकतम गहराई लगभग 36,201 फुट है। सचमुच यह गहराई कई डायनासोर के डूबने के लिए काफी है। इस महासागर की सतह, मुख्य रूप से पश्चिम में, कई बड़ी-बड़ी लंबी खाइयों से भरी पड़ी है, जिसमें मरियाना ट्रेंच प्रमुख है। यह दुनिया का सबसे गहरा महासागरीय गर्त है, जिसकी गहराई 10,994 मीटर यानी लगभग 36069 फुट है। प्रशांत महासागर का उत्तरी भाग सबसे गहरा है। इसकी अधिकतम गहराई अब तक 11,022 मीटर नापी गई है।
 
प्रशांत महासागर के भीतर जल जंतुओं की एक रहस्यमयी दुनिया है। यह विश्व के सबसे बड़े जीव ब्लू व्हेल का घर है। सभी समुद्रों की मछलियों में से लगभग 70 प्रतिशत मछलियां इसी में पाई जाती हैं। इसमें पेंगुइन की सभी प्रजातियां भी पाई जाती हैं। दुनिया का सबसे बड़ा ऑक्टोपस भी इसी समुद्र में पाया जाता है। हालांकि आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सफेद डॉल्फिन सिर्फ प्रशांत महासागर में ही पाई जाती है।
 
आपको हम यह भी बताते चलें कि प्रशांत महासागर एशिया और ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका से अलग करता है। प्रशांत महासागर के पश्‍चिम किनारे पर जापान, फिलीपींस, हिनेशिया जैसे कई द्वीप हैं। इस समुद्र के अंदर अब तक 25 हजार द्वीप खोजे गए हैं। इसकी सीमा पर अमेरिका, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और चीन सहित लगभग 55 देश मौजूद हैं।  
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा में नमो भारत की बढ़ी डिमांड, गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर 50% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

गोरखपुर का 'मातृ सेवा' मॉडल बना जीवनरक्षक, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज से बची 77 जिंदगियां

आगरा में यमुना किनारे बनेगा भव्य रिवर फ्रंट पार्क, 3.46 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार; मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

क्या है FCRA संशोधन बिल 2026? जानिए अमेरिका से लेकर मिजोरम के CM क्यों हैं चिंतित

अगला लेख