suvichar
✕

सेंसेक्स ने लगाई 1030 अंक की छलांग, निफ्टी 14950 के पार

Updated: बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (18:33 IST)
मुंबई। वित्तीय कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से बुधवार को सेंसेक्स 1030 अंक की छलांग के साथ एक बार फिर 50000 अंक के स्तर के पार निकल गया, वहीं निफ्टी में भी 270 अंक का अच्छा लाभ दर्ज हुआ यानी 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14982 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आज दोनों एक्सचेंजों ने कारोबार का समय 5 बजे तक बढ़ा दिया था। एनएसई में 3:45 बजे दोबारा कारोबार शुरू हुआ। अंत में निफ्टी 274.20 अंक या 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,982 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,030.28 अंक या 2.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,781.69 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, डॉ. रेड्डीज, टीसीएस और एशिया पेंट्स के शेयरों में गिरावट आई। शेयर एक्सचेंजों ने 3:30 पर अपने कारोबार के बंद होने के समय से कुछ मिनट पहले ही घोषणा की कि उनके इक्विटी और डेरिवेटिव्स बाजार आज पांच बजे तक खुले रहेंगे।

इससे पहले दिन में कनेक्टिविटी के मुद्दे की वजह से एनएसई के विभिन्न खंडों में 11:40 बजे कारोबार बंद हो गया था। हालांकि व्यापक भारतीय बाजार इससे प्रभावित नहीं हुए थे, क्योंकि बीएसई का परिचालन जारी था। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट आई। हालांकि यूरोपीय बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 72.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।(भाषा)

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख