dharma sangrah

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 1145 अंक टूटा, निफ्टी 14700 से नीचे

Updated: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (18:48 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 1,145 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख ने भी बाजार धारणा को प्रभावित किया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,145.44 अंक यानी 2.25 प्रतिशत के नुकसान से 49,744.32 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 306.05 अंक यानी 2.04 प्रतिशत टूटकर 14,700 अंक से नीचे 14,675.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में डॉ. रेड्डीज का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत टूट गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टीसीएस के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर लाभ में रहे।

आनंद राठी के इक्विटी शोध (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, एशियाई बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच भारतीय बाजार भी स्थिर रुख के साथ खुले। चीन के केन्द्रीय बैंक पीबीओसी द्वारा ब्याज दरों को यथावत रखने की वजह से चीन के बाजार नुकसान में रहे। वहीं जापान के बाजार में मामूली बढ़त थी।

उन्होंने कहा कि दोपहर के कारोबार में बाजार नीचे आए। कोविड-19 के मामले बढ़ने की चिंता तथा इसका आर्थिक प्रभाव पूर्व के अनुमान से कहीं अधिक रहने की आशंका से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में थे। वहीं जापान के निक्की में लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे।

इस बीच वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा) 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

हंदवाड़ा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अगला लेख