sundarkand
✕

सेंसेक्‍स 51544 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर

Updated: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (18:15 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों की गिरावट के बीच उथल-पुथल भरे कारोबार में घरेलू शेयर सूचकांक शुक्रवार को लगभग गुरुवार के स्तर पर स्थिर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.78 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के बाद 51,544.30 अंक के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स में 543.96 अंक के दायरे में घट-बढ़ रही।

हालांकि एनएसई का निफ्टी 10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसलकर 15,163.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक में सर्वाधिक दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। इसके साथ ही एक्सिस बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का स्थान रहा।

दूसरी ओर, आईटीसी, ओएनजीसी, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर गिरावट में रहे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स के अनुसार, जोखिम उठाने की ललक कम हुई है। इस बीच कई शहरों में नए सिरे से लॉकडाउन लगाए जाने के बाद शेयर सूचकांकों ने तेजी खो दी।

एशिया में अधिकांश शेयर बाजार अवकाश को लेकर बंद रहे। यूरोप में मध्याह्न कारोबार में बाजार में गिरावट चल रही थी। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 60.70 डॉलर प्रति बैरल पर था।(भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख