dharma sangrah

बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 19.69 अंक गिरा

Updated: बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (18:47 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच बुधवार को प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हाल की तेजी के बाद पिछले 2 दिन से मुनाफा वसूली से बिकवाली का दबाव है। वैश्विक बाजारों में तेजी के समाचारों के बावजूद स्थानीय बाजार में उठापटक दिखी। बीएसई सेंसेक्स कुल 666.64 अंक के दायरे की घटबढ़ के बाद अंत में 19.69 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसलकर 51,309.39 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी भी 2.80 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे खिसककर 15,106.50 अंक रहा। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, ओएनजीसी ,एलएंडटी तथा एसबीआई में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, और टीसीएस जैसे प्रमुख शेयरों में हल्का सुधार रहा।

कारोबारियों के मुताबिक, निवेशकों ने सूचकांक के ऊपर स्तर पर मुनाफा वसूली करना बेहतर समझा, जिसके चलते बाजार में दबाव देखने को मिला। बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों में गिरावट हुई, जबकि ऑटो, रियल्टी और उपभोक्ता शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि तिमाही आय में बढ़ोतरी के चलते अमेरिकी बाजार सकारात्मक बने रहे। इस दौरान बीएसई टेलीकॉम, बैंक, कैपिटल गुड्स, पावर और एफएमसीजी सूचकांक में गिरावट हुई, जबकि रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो और एनर्जी में बढ़त रही।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सोल लाभ में रहे। दोपहर बाद खुले यूरोपीय बाजारों में भी शुरू में तेजी का रुझान था। विदेशी विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे सुधरकर 72.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.23 प्रतिशत चढ़कर 61.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजारों के आंकड़े के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) मंगलवार को भारत के शेयर बाजारों में 1300.65 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे।(भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख