sundarkand

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 13450 के पार

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (10:46 IST)
मुंबई। विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों की तेजी के साथ सर्वकालिक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों ने सूचकांक को मजबूती दी।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 45,908.08 के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद 285.62 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 45,894.13 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 78.25 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 13,471.20 पर पहुंच गया। इससे पहले निफ्टी ने अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 13,475.05 को छुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी आईटीसी में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, टीसीएस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 181.54 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर 45,608.51 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 37.20 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 13,392.95 पर पहुंच गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने मंगलवार को सकल आधार पर 2,909.60 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस बीच एशिया में दूसरी जगह शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के बाजारों में तेजी का रुख था।(भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7,600 दीयों से जगमगाया विश्व उमियाधाम : सीएम भूपेंद्र पटेल ने की मां उमिया की महाआरती

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा: भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

उधमपुर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

अगला लेख