Hanuman Chalisa
✕

अभिनेत्री वीजे चित्रा ने की आत्‍महत्‍या, होटल के कमरे में मिला शव

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (10:24 IST)
नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा आज सुबह एक होटल में मृत पाई गईं। अभिनेत्री चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी।

खबरों के अनुसार, अभिनेत्री वीजे चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रह रही थीं। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया है। ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद चित्रा रात करीब 2:30 बजे होटल लौटी थीं।
<

Tamil Nadu: TV actress VJ Chitra found dead at a hotel in the outskirts of Chennai, this morning. Police is ascertaining the cause of death. Her body recovered and sent for autopsy. Investigation underway.

— ANI (@ANI) December 9, 2020 >
अभिनेत्री के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेत्री चित्रा की मौत पर अब तक उनके परिवार या दोस्तों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा महज 28 साल की थीं।

चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है, जो फिलहाल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। पुलिस एक्ट्रेस की मौत के कारणों का पता लगा रही है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख