Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 282 अंक उछला, निफ्टी 12850 अंक के पार

शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (17:53 IST)
मुंबई। विदेशी निवेशकों के जारी निवेश तथा वैश्विक बाजारों की तेजी के बीच एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस को निवेशकों के समर्थन से बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 282 अंक मजबूत हो गया। बीएसई30 सेंसेक्स 282.29 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 43,882.25 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 87.35 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 12,859.05 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व सर्वाधिक नौ प्रतिशत से अधिक की तेजी में रहा। इसके बलावा टाइटन, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और एनटीपीसी का स्थान रहा। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और एचयूएल के शेयर गिरावट में रहे।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी रिसर्च) संजीव जरबड़े ने कहा, दिवाली के सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स करीब एक प्रतिशत तक मजबूती में रहा। तिमाही परिणाम का सत्र समाप्त होने के साथ ही अब निवेशकों का ध्यान आर्थिक सुधार व बाजार मूल्यांकन पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि भारत में संक्रमण के मामलों में पुन: तेजी आने से जोखिम बढ़ रहा है। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में रहा। जापान का निक्की गिरावट में रहा। यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त में चल रहे थे।

कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.41 प्रतिशत बढ़कर 44.38 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को 1,180.61 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की।(भाषा)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख