Hanuman Chalisa

Weather Update : पश्चिमोत्तर क्षेत्र में गिरा पारा, आदमपुर, बठिंडा और हिसार सबसे ठंडे स्थान

शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (17:44 IST)
चंडीगढ़। बारिश तथा हिमपात के बाद पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पारा गिरने से आदमपुर, बठिंडा और हिसार सबसे ठंडे स्थान रहे। हिमाचल प्रदेश तथा कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने के कारण इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ा है तथा पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सुबह-शाम हल्की धुंध छाई रही और अगले 2 दिनों भी धुंध पड़ने और मौसम खुश्क रहने के आसार हैं।

मौसम केन्द्र के अनुसार अगले दो दिनों में भी हल्की धुंध पड़ने के आसार हैं तथा मौसम खुश्क रहेगा। सबसे कम पारा आदमपुर का रहा जहां न्यूनतम पारा पांच डिग्री, बठिंडा तथा हिसार छह डिग्री, फरीदकोट का पारा छह डिग्री, लुधियाना 10 डिग्र्री, अमृतसर आठ डिग्री, पटियाला 10 डिग्री, हलवारा आठ डिग्री,गुरदासपुर आठ डिग्री रहा।
चंडीगढ़ सामान्य से एक डिग्री कम नौ डिग्री, अंबाला 10 डिग्री, करनाल आठ डिग्री,नारनौल सात डिग्री, रोहतक आठ डिग्री,सिरसा आठ डिग्री रहा।

दिल्ली सात डिग्री, श्रीनगर एक डिग्री और जम्मू का पारा नौ डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाके शीतलहर की चपेट में है। शिमला का पारा पांच डिग्री, मनाली शून्य डिग्री, कल्पा शून्य से कम दो डिग्री, नाहन 10 डिग्री, सोलन तीन डिग्री, उना छह डिग्री, नाहन 10 डिग्री, कांगडा पांच डिग्री, सुंदरनगर चार डिग्री धर्मशाला छह डिग्री, भुंतर तीन डिग्री रह गया है।

दिल्ली में पिछले 14 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 14 साल में नवंबर महीने में सबसे कम है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 29 नवंबर 2006 के बाद यह पहला मौका है जब दिल्ली का तापमान नवंबर में इतना कम हुआ है। 29 नवंबर 2006 को यहां का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस मौसम में पहली बार शीतलहर के आसार हैं। आमतौर पर मैदानों में लगातार दो दिन जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहे और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है तब मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है।

श्रीवास्तव ने कहा, यह मानदंड शुक्रवार को पूरा हो गया। अगर शनिवार को भी स्थिति ऐसी ही रहती है तो हम शनिवार को शीतलहर की घोषणा करेंगे।दिल्ली में पिछले साल नवंबर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसी तरह 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़ों के अनुसार अब तक नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस 28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था।(एजेंसियां)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख