ramcharitmanas

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 835 अंक चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (18:51 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में लगातार 6 दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौट आई और बीएसई का सेंसेक्स 835.06 अंक यानी 2.28 प्रतिशत तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 244.70 अंक यानी 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,050.25 अंक पर बंद हुआ।

चौतरफा लिवाली के बीच दूरसंचार, आईटी, टेक, इंडस्ट्रियल्स, पूंजीगत वस्तु समूहों की कंपनियों में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। अन्य सभी समूहों में भी तेजी रही। सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

बजाज फिनसर्व में साढ़े छह प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और एलएंडटी के शेयर साढ़े चार से पांच प्रतिशत तक चढ़े। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 1,115 अंक और निफ्टी 326 अंक लुढ़क गया था।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशक लिवाल रहे। बीएसई का मिडकैप 2.90 प्रतिशत चढ़कर 14,336.68 अंक पर और स्मॉलकैप 2.31 फीसदी की बढ़त के साथ 14,495.58 अंक पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक़्केई 0.51 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.27 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.32 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत टूट गया।

यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 1.17 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.32 फीसदी लुढ़क गया। सेंसेक्स 438.29 अंक की बढ़त के साथ 36,991.89 अंक पर खुला और इसका ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ता गया। कारोबार के दौरान 37,471.17 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ अंत में यह 2.28 प्रतिशत ऊपर 37,388.66 अंक पर बंद हुआ। इसका दिवस का निचला स्तर 36,730.52 अंक रहा।

बीएसई में कुल 2,818 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,990 में लिवाली और 658 में बिकवाली का जोर रहा जबकि शेष 170 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। निफ्टी भी 104.85 अंक की मजबूती के साथ 10,910.40 अंक पर खुला।
यह ऊपर 11,072.40 अंक तक और नीचे 10,854.85 अंक तक गया। अंत में गत दिवस की तुलना में 2.26 फीसदी लुढ़ककर 11,050.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 47 के शेयरों में लिवाली और शेष तीन में बिकवाली का जोर रहा।(वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

CM मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बड़े निर्देश, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अगला लेख