biodatamaker

सेंसेक्स 433 अंक लुढ़का, निफ्टी भी आया 11200 अंक से नीचे

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (17:22 IST)
मुंबई। बैंकिंग, उपभोग तथा वाहन क्षेत्र से जुड़े शेयरों में भारी नुकसान से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स में 433 अंक की बड़ी गिरावट आई। वैश्विक बाजारों में बिकवाली से भी यहां धारणा प्रभावित हुई। इसी तरह निफ्टी 122.05 अंक या 1.08 प्रतिशत के नुकसान से 12000 अंक के स्तर से नीचे आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से 663 अंक नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 433.15 अंक या 1.15 प्रतिशत के नुकसान से 37,877.34 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 122.05 अंक या 1.08 प्रतिशत के नुकसान से 12,000 अंक के स्तर से नीचे 11,178.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत टूट गया। एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे।

कारोबारियों ने कहा कि शुरुआत में बाजार सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा था। लेकिन यूरोपीय बाजार में भारी नुकसान से यहां भी बाजार में उलट-पलट हो गया। शुरुआती कारोबार में पेरिस, फ्रैंकफर्ट और लंदन के बाजार दो प्रतिशत तक गिर गए।
अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट और जापान के निक्की में लाभ रहा। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.65 प्रतिशत के नुकसान से 44.67 डॉलर प्रति बैरल पर था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया छह पैसे टूटकर 74.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

Share Market Weekly Review: क्रूड की तेज चाल से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1733 अंक गिरा, कैसा रहेगा सितंबर का तीसरा हफ्‍ता?

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख