biodatamaker

लगातार तीसरे दिन चढ़ा बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी उछले

Updated: सोमवार, 10 अगस्त 2020 (18:10 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 141.51 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की छलांग लगाकर करीब 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,182.08 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में सेंसेक्स से अधिक तेजी रही। यह 60.65 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 11,274.70 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 28 जुलाई के बाद का उच्चतम स्तर है।

दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा लिवाली की। बीएसई का स्मॉलकैप 1.47 प्रतिशत चढ़कर 13,869.08 अंक पर और मिडकैप 1.42 प्रतिशत की बढ़त में 14,420.70 अंक पर पहुंच गया।

फार्मा क्षेत्र के साथ पूंजीगत वस्तुओं, रियलिटी और इंडस्ट्रियल्स क्षेत्र में निवेशकों ने खूब पैसा लगाया। सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर तकरीबन पांच प्रतिशत चढ़े। सनफार्मा में लगभग साढ़े तीन फीसदी और टेक महिंद्रा तथा एनटीपीसी में तीन प्रतिशत के करीब तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक सवा फीसदी लुढ़क गया।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। हांगकांग का हैंगसेंग 0.63 फीसदी और जापान का निक्की 0.39 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.48 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.75 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में बढ़त रही। शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.32 प्रतिशत चढ़ा।

सुबह के समय बाजार में अधिक तेजी थी। सेंसेक्स 127.85 अंक की बढ़त में 38,162.42 अंक पर खुला और दोपहर से पहले ही 390 अंक की बढ़त बनाता हुआ 38,430.69 अंक पर पहुंच गया। बाद में कुछ दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से एक समय सेंसेक्स 38,073.29 अंक तक उतर गया था।

अंत में यह गत दिवस की तुलना में 0.37 प्रतिशत ऊपर 38,182.08 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,931 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,763 में लिवाली और 999 में बिकवाली का जोर रहा जबकि शेष 163 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए।

निफ्टी 56.20 अंक चढ़कर 11,270.25 अंक पर खुला। यह ऊपर 11,337.30 अंक तक और नीचे 11,238 अंक तक गया। अंत में गत दिवस की तुलना में 0.54 फीसदी की मजबूती के साथ 11,274.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 32 के शेयरों में लिवाली और शेष 18 में बिकवाली का जोर रहा।(वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख