suvichar

सेंसेक्स 399 अंक उछला, निफ्टी 11 हजार अंक से ऊपर बंद

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (19:24 IST)
मुंबई। वित्तीय और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों को निवेशकों के अच्छे समर्थन की बदौलत सेंसेक्स 399 अंक चढ़कर सोमवार को 37,419 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 11,000 अंक से ऊपर रहा।

शेयर बाजारों की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। दिन में कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स ऊपर में 37,479 अंक तक गया था।बाद में यह 398.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,418.99 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.50 अंक यानी 1.11 प्रतिशत बढ़कर 11,022.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में रहे।

वहीं दूसरी तरफ मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एनटीपीसी और एलएंडटी नुकसान में रहे। ब्रोकरों के अनुसार कोविड-19 के बढ़ते मामलों ने वैश्विक स्तर पर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इससे एशियाई बाजार भी गिरावट के रुख के साथ बंद हुए।
दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1.45 करोड़ और मरने वालों की संख्या 6.06 लाख से अधिक हो गई है। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों अनुसार कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 27,497 है जबकि संक्रमितों की संख्या 11 लाख के ऊपर है।(भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

5 साल में इमारतें गिरने से देश भर में लगभग 8,000 मौतें : सिर्फ हादसों पर हंगामा नहीं, सिस्टम बदलने की जरूरत

अगला लेख