dharma sangrah

40 किलो चांदी की ईंट से अयोध्या में भूमिपूजन करेंगे PM मोदी

Updated: मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (13:20 IST)
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तारीख पर भले ही अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से फाइनल मुहर न हो, लेकिन रामनगरी अयोध्या में 5 अगस्त की तारीख तय मानकर भूमि पूजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
 
ट्रस्ट के फैसले के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों भूमि पूजन होना है। इसलिए लगभग 40 किलो वजनी चांदी की ईंट तैयार कराई गई है, जिसे नींव में रखा जाना है।
 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने रविवार को इस चांदी की ईंट का अवलोकन कर इसे अंतिम रूप दिया।
 
शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अयोध्या स्थित सर्किट हाउस में हुई बैठक में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन 3 या 5 अगस्त को कराने का सुझाव आया था। भूमि पूजन प्रधानमंत्री मोदी के हाथों कराने के लिए ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी 12 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और 12:15 पर राम जन्मभूमि निर्माण के लिए चांदी कि ईंट नींव में रखकर भूमि पूजन करेंगे, जिसमे मंत्रोच्चार काशी के विद्वान् करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख