dharma sangrah

बैंक, वित्त शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Updated: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (18:51 IST)
मुंबई। एशिया के अन्य शेयर बाजारों में गिरावट के बीच वित्त और बैंक शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 143.36 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,594.33 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 45.40 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 10,768.05 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले और उसका आर्थिक पुनरुद्धार पर पड़ने वाले प्रभाव का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा।

सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक को सर्वाधिक 3.14 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टाइटन, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एचयूएल, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयर लाभ में रहे। इनमें 2.95 प्रतिशत तक की तेजी आई।

आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर 0.79 प्रतिशत मजबूत हुआ। जून तिमाही में कंपनी का लाभ 13.8 प्रतिशत घटकर 7,008 करोड़ रुपए रहा कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट से कंपनी की आय पर असर पड़ा है। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी आय कोविड-19 के पूर्व स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 572.91 अंक यानी 1.59 प्रतिशत जबकि निफ्टी 160.70 अंक यानी 1.51 प्रतिशत ऊंचे रहे। कोटक सिक्युरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी रिसर्च) संजीव जरबदे ने कहा, पिछले पांच कारोबारी सत्रों में एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक) ने 26.1 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दौरान 10.6 करोड़ डॉलर के शेयर बेचे। हम बाजार में कुछ कमजोरी देख रहे हैं जो एफपीआई और डीआईआई की बिकवाली से पता चलता है।

उन्होंने कहा, इसके अलावा तिमाही परिणाम कई साल बाद कमजोर रहने की आशंका है। इसको देखते हुए अल्पकाल को ध्यान में रखकर निवेश करने वाले निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1.22 करोड़ पर पहुंच गई है जबकि 5.54 लाख लोगों की मौत हुई है।

वहीं देश में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 7.93 लाख पहुंच गई जबकि 21,604 लोगों की मौत हुई है। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का टोक्यो और दक्षिण कोरिया का सोल काफी नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं यूरोप के प्रमुख प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 2.08 प्रतिशत फिसलकर 41.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे टूटकर 75.20 पर बंद हुआ।(भाषा) 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख