dharma sangrah

Corona महामारी के डर से सेंसेक्‍स 552 अंक लुढ़का

Updated: सोमवार, 15 जून 2020 (19:03 IST)
मुंबई। देश-दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ने और संक्रमण की दूसरी लहर चलने की चिंता में देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 552 अंक गिरकर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 159 अंक गिर गया।

दिन के कारोबार के दौरान 857 अंकों से अधिक की गिरावट के बाद 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक कारोबार की समाप्ति पर 552.09 अंक यानी 1.63 प्रतिशत टूटकर 33,228.80 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 159.20 अंक या 1.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,813.70 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयर में दर्ज की गई, इसके अलावा एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक में भी बिकवाली देखने को मिली।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, सन फार्मा और ओएनजीसी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान बीएसई बेंकेक्स, रियल्टी, फाइनेंस, कैपिटल गुड्स और बिजली क्षेत्र के सूचकांक 3.53 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर ऊर्जा और हेल्थकेयर सूचकांक में 0.90 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।

मिड कैप सूचकांक में 1.15 प्रतिशत की गिरावट हुई, जबकि स्मॉल कैप सूचकांक सपाट बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख भारतीय सूचकांकों में 15 जून को गिरावट हुई। बाजार में तेज गिरावट हुई, हालांकि यूरोपीय सूचकांकों और डाउ वायदा के अनुरूप ही उनमें कुछ सुधार हुआ।

उन्होंने कहा कि चीन और अन्य देशों में कोरोनावायरस मामलों के फिर बढ़ने से वैश्विक आर्थिक सुधार की संभावनाओं को झटका लगा है, जिससे दुनियाभर में शेयर बाजारों में गिरावट हुई। शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सिओल के बाजारों में भी 4.76 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। यूरोप के शेयर बाजारों में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.93 प्रतिशत गिरकर 38.37 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

विदेशी विनिमय बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 76.03 पर बंद हुआ।दुनियाभर में कोरोनावायरस संक्रमण से जुड़े मामलों की संख्या 79 लाख से अधिक हो गई है और अब तक इससे 4.33 लाख लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3.32 लाख हो गई है जबकि 9,520 लोगों की इससे मौत हुई है।(भाषा)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख