dharma sangrah

सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक गिरावट के साथ शुरुआत, निफ्टी 9200 अंक के नीचे

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (12:21 IST)
मुंबई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार को 200 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं निफ्टी भी 9200 अंक से नीचे रहा। आईटीसी, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। ब्रोकरों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। इसके अलावा वृहद आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने से भी उनकी धारणा प्रभावित रही।

बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 256.76 अंक यानी 0.82 प्रतिशत गिरावट के साथ 31,196.75 अंक पर रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77.60 अंक यानी 0.84 प्रतिशत घटकर 9,128 पर चल रहा।

पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 31,453.51 अंक पर और निफ्टी 9,205.60 अंक पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा आईटीसी का शेयर नुकसान में रहा। यह छह प्रतिशत तक गिर गया। इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाइटन, बजाज ऑटो, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक में भी गिरावट रही।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 1,059.39 करोड़ रुपए की निकासी की। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.36 प्रतिशत घटकर 30.86 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 49,000 के पार चली गई है। इससे मरने वालों का आंकड़ा 1,694 हो चुका है।(भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

उज्‍जैन के खड़े हनुमान जी के मंदिर में हाजिरी देने पहुंचने लगी वानर सेना, क्‍यों देशभर में बज उठा बजरंगबली का डंका

उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान', 17 अक्टूबर तक चलेगा, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी

चेन्नई में Garuda Aerospace की डिफेंस ड्रोन फैक्ट्री पहुंचे सेना के वरिष्ठ अधिकारी, स्वदेशी तकनीक का लिया जायजा

स्वाइन फ्लू से महिला की इलाज के दौरान मौत, जांच में कोविड भी निकला था, अस्‍पतालों में बुखार वालों की भीड़

अगला लेख