Daily Horoscope
✕

शेयर बाजार में कोहराम, 2 हजार अंक लुढ़का सेंसेक्स

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (16:56 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन बढ़ाए जाने से घरेलू शेयर बाजारों में आज कोहराम मच गया और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 2 हजार अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 550 अंक से अधिक लुढ़क गया।

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों का असर भी बाजार पर देखा गया। शुक्रवार को जहां घरेलू शेयर बाजार बंद थे, वहीं अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए थे। आज एशियाई बाजार भी गिरावट में रहे, जिससे घरेलू स्तर पर निवेश धारणा कमजोर हुई।

पिछले सप्ताह की लगभग पूरी बढ़त बाजार ने एक दिन में गंवा दी। लॉकडाउन दो सप्ताह और बढ़ाए जाने की सरकार की घोषणा के बाद सेंसेक्स आज 2,002.27 अंक यानी 5.94 प्रतिशत लुढ़ककर 31,715.35 अंक पर और निफ्टी 566.40 अंक यानी 5.74 प्रतिशत टूटकर 9,293.50 अंक पर बंद हुआ।

यह गत 23 मार्च के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। देश के 75 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा के बाद 23 मार्च को सेंसेक्स 13 फीसदी और निफ्टी 11 फीसदी से अधिक टूटा था। मझौली और छोटी कंपनियों पर अपेक्षाकृत कम दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 4.25 प्रतिशत की गिरावट में 11,502.59 अंक पर और स्मॉलकैप 3.14 प्रतिशत फिसलकर 10,753.58 अंक पर आ गया।

चौतरफा बिकवाली के बीच बैंकिंग, वित्तीय और धातु समूहों के सूचकांक आठ प्रतिशत से अधिक टूटे। दूरसंचार और स्वास्थ्य की बढ़त को छोड़कर अन्य सभी समूह भी 2.87 से 7.13 प्रतिशत की गिरावट में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक ने 11 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी के शेयर भी 10 फीसदी से अधिक लुढ़के। इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक में करीब 9.50 प्रतिशत की गिरावट रही। नेटवर्क क्षमता विस्तार के लिए नोकिया के साथ करार के बाद दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के शेयर साढ़े तीन फीसदी चढ़े।(वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

अगला लेख