ramcharitmanas

वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसक्स 416 अंक चढ़ा

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (17:59 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक द्वारा म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए 50,000 करोड़ रुपए की विशेष ऋण सुविधा की घोषणा से सोमवार को शेयर बाजार में उत्साह था और बीएसई सेंसेक्स 416 अंक चढ़ गया। केंद्रीय बैंक की इस घोषणा से वित्तीय शेयरों के प्रति आकर्षण बढ़ने के साथ साथ कारात्मक वैश्विक रुख से भी निवेशकों का मनोबल बढ़ा हुआ था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 700 अंक तक के लाभ में था। हालांकि बाद में लाभ कुछ सिमटा। अंत में सेंसेक्स 415.86 अंक या 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,743.08 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 127.90 अंक या 1.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,282.30 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर अपने तिमाही नतीजों से पहले सबसे अधिक छह प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी पांच प्रतिशत तक लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयरों में गिरावट आई। आनंद राठी के प्रमुख-इक्विटी रिसर्च (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों के लिए नए सप्ताह की शुरुआत अन्य एशियाई बाजारों की तरह सकारात्मक रुख के साथ हुई।

वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों से और मौद्रिक उपायों की उम्मीद की जा रही है। बैंक आफ जापान द्वारा कोरोना वायरस के झटके से निपटने को अपने प्रोत्साहन को बढ़ाने से यहां बाजार की धारणा को बल मिला। रिजर्व बैंक ने म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए 50,000 करोड़ रुपए की विशेष नकदी सुविधा की घोषणा की है। इससे बाजार को और मजबूती मिली। सोलंकी ने कहा कि इससे म्यूचुअल फंड कंपनियों के नकदी संकट को दूर करने में मदद मिलेगी।

कारोबारियों ने कहा कि कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाजार का लाभ कुछ सिमट गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 21 पैसे की बढ़त के साथ 76.25 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 4.03 प्रतिशत टूटकर 23.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 29.7 लाख पर पहुंच गई है। अब तक इस महामारी से दो लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। भारत में कोविड-19 से 872 लोगों की मौत हुई है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या 27,892 पर पहुंच गई है।(भाषा) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख