sundarkand

Corona virus : स्वस्थ होकर बोरिस जॉनसन अपने कार्यालय लौटे

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (17:39 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होकर अप्रत्याशित संकट का सामना कर रहे देश का नेतृत्व करने और वैश्विक महामारी के प्रकोप से निपटने के लिए ब्रिटेन की रणनीति तैयार करने का काम संभालने के लिए कार्यालय लौट आए हैं।

उन्होंने कहा, देश में हम (कोरोना संकट से उपजे) हालात को बदलने की शुरुआत करने जा रहे हैं, ऐसे वास्तविक 
संकेत हैं कि हम महामारी के चरम से गुजर रहे हैं।

उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपसे धैर्य बनाए रखने के लिए कहता हूं क्योंकि मेरा मानना है कि हम इस संघर्ष के पहले चरण के अंत की ओर बढ़ रहे हैं।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सोमवार को मंत्रिमंडल की नियमित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

प्रधानमंत्री को 12 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिली थी जिसके बाद से वे बकिंघमशायर शहर के बाहरी इलाके में 
स्थित प्रधानमंत्री आवास चेकर्स में रह रहे थे और इस दौरान देश का प्रभार विदेश मंत्री डोमिनिक राब के हाथों में था।

राब ने प्रधानमंत्री की वापसी के बाद कहा,  इससे सरकार और देश का मनोबल बढ़ेगा।ब्रिटेन में रविवार को 413 लोगों की मौत होने के साथ ही देश में इस खतरनाक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 20,732 तक पहुंच गया है।
(भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख