suvichar

सेंसेक्स में 250 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 9200 के पार

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (10:53 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त हुई। इस दौरान बैंकिंग, ऊर्जा और आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 31,646.45 के उच्च स्तर को छूने के बाद 123.31 अंकों या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 31,502.86 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 30.40 अंकों या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,217.70 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त ओएनजीसी में हुई। टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, टीसीएस और एलएंडटी भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टाइटन, एमएंडएम, मारुति, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 742.84 अंक या 2.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,379.55 पर, जबकि निफ्टी 205.85 अंक या 2.29 प्रतिशत बढ़कर 9,187.30 पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को भी पूंजी बाजार में बिकवाली जारी रखी और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने 1,326.09 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों को बेचा।

कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में सुधार और वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के चलते घरेलू बाजार में भी मजबूती देखने को मिल रही है।(भाषा) 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख