sundarkand

सेंसेक्स 59 अंक मजबूत, निफ्टी सपाट

Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (16:40 IST)
मुंबई। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली के दम पर बीएसई का सेंसेक्स आज 59.20 अंक यानी 0.19 प्रतिशत चढ़कर सवा महीने के उच्चतम स्तर 31,648 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.20 अंक की मामूली गिरावट में लगभग सपाट बंद हुआ।

डेढ़ प्रतिशत बढ़त के साथ घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी लेकिन धातु, दूरसंचार, एफएमसीजी, ऑटो और बैंकिंग समूहों की कंपनियों में बिकवाली के कारण यह दबाव में आ गया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स आखिरकार हरे निशान में बंद होने में कामयाब हुआ जबकि 50 कंपनियों वाला निफ्टी उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: मामूली गिरावट में चला गया।

सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक की करीब चार प्रतिशत और एचडीएफसी की करीब तीन प्रतिशत की तेजी छोड़कर अन्य सभी बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयर फिसल गए। एक्सिस बैंक में पांच फीसदी से अधिक की गिरावट रही।

एचडीएफसी बैंक के पिछले सप्ताह घोषित अच्छे तिमाही परिणाम के कारण निवेशकों ने उसमें विश्वास दिखाया। बैंक का मुनाफा एक हजार करोड़ रुपए से अधिक बढ़कर 6,927 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। उसका एनपीए भी कम हुआ है। अच्छे तिमाही परिणाम की उम्मीद में इंफोसिस के शेयर पौन चार प्रतिशत चढ़े।

मझौली कंपनियों पर दबाव रहा जबकि छोटी कंपनियों में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.21 प्रतिशत की टूटकर 11,798.83 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 10,886.91 अंक पर पहुंच गया। (वार्ता)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सीलिंग की कार्रवाई, 10 नंबर व्यापारी संघ ने जताया विरोध, निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

1 सितंबर से बदल जाएंगे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े ये नियम, LPG से लेकर विदेश यात्रा तक जानें क्या बदलेगा

अघोरी ने शमशान से जलते शव का मांस निकालकर खाया, कहा- ‘यह बहुत टेस्टी है’, वीडियो शेयर किया, उज्‍जैन का संत समाज भड़का

तमिलनाडु में छिड़ी रार! TVK के दावों पर भड़की कांग्रेस, कहा- राहुल गांधी ही होंगे PM फेस

पश्चिमी यूपी में ‘पीडीए’ की नई बिसात, जाट बनाम जाटव-गुर्जर की सियासी गोलबंदी

अगला लेख